रोड सेफ्टी में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांकेर यातायात पुलिस के दो अधिकारी राज्यस्तरीय सम्मान से नवाज़े गए

0


कांकेर। यातायात पुलिस कांकेर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सतीश वर्मा एवं प्रधान आरक्षक कलेश श्याम को सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।


पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशानुसार दिनांक 24.01.2026 को दोनों अधिकारियों को परिवहन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल भवन, रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं माननीय परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सहायक उप निरीक्षक सतीश वर्मा एवं प्रधान आरक्षक कलेश श्याम द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन, जनजागरूकता अभियान, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए सराहनीय प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।


इस उपलब्धि पर कांकेर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है तथा वरिष्ठ अधिकारियों सहित सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment