दुर्गुकोंदल क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन पर सवाल“दस्तावेज पूरे हैं” का दावा, फिर रात में क्यों चलता है कारोबार अवैध रेत खनन और परिवहन पर सवाल
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
विधानसभा अंतर्गत दुर्गुकोंदल क्षेत्र में रेत खनन और परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन और परिवहन जारी है, लेकिन इस पर अब तक कोई प्रभावी और दिखाई देने वाली कार्रवाई नहीं हुई है।
जहां-जहां रेत का खनन और परिवहन किया जा रहा है, वहां जुड़े लोगों की ओर से एक ही बात कही जा रही है — *“रॉयल्टी है, सारे दस्तावेज पूरे हैं।”*
हालांकि ग्रामीणों और राहगीरों का सवाल है कि यदि सभी दस्तावेज वैध हैं, तो रेत का परिवहन अधिकतर रात के समय ही क्यों किया जाता है?


0 Comments
Post a Comment