धनेलीकनहार में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन, ई-हियरिंग व ई-फाइलिंग की दी गई जानकारी

0

 


कांकेर। राज्य उपभोक्ता आयोग के आदेशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग कांकेर द्वारा ग्राम धनेलीकनहार में उपभोक्ता साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों तथा डिजिटल माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी देना रहा।


इस उपभोक्ता साक्षरता शिविर में जिला उपभोक्ता आयोग कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता जसवाल एवं सदस्य डाकेश्वर सोनी ने उपस्थित ग्रामीणों को ई-हियरिंग एवं ई-फाइलिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ता ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहीं से भी अपनी शिकायत की सुनवाई में भाग ले सकते हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।


अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और ई-हियरिंग के माध्यम से अपना पक्ष रख सकते हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक सरल व सुलभ हो गई है।


शिविर में जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती केमरो, धनेलीकनहार सरपंच श्रीमती मधु मंडावी, ग्राम पंचायत तेलावट की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी चीराम, धनेलीकनहार उप सरपंच वेदकुमार औरसा सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इसके अलावा जिला उपभोक्ता आयोग के कर्मचारी संजय कश्यप, सनत चंद्राकर, दीपक ध्रुव एवं मिथिला गोयल भी शिविर में मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment