पैराडाइज स्कूल में शिक्षक-पालक-बालक सम्मेलन, वार्षिक परीक्षा व सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
कांकेर, 31 जनवरी 2026।
पैराडाइज सी.बी.एस.ई. हायर सेकेण्डरी स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक-पालक-बालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं अपने पालकों के साथ उपस्थित हुए और अपनी प्रगति रिपोर्ट, भाषायी कौशल, गणित, विज्ञान तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर विषय शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षा, योग एवं ध्यान, नैतिक शिक्षा, संगीत, नृत्य और कला में बच्चों की रुचि व प्रगति पर भी संवाद हुआ। पालकों ने अपने सुझाव साझा किए और छात्रों ने उन्हें स्कूल की लाइब्रेरी, विभिन्न लैब्स, कंप्यूटर व रोबोटिक्स लैब, इनडोर-आउटडोर खेल परिसर का भ्रमण कराते हुए संबंधित शिक्षकों से परिचय कराया।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि पैराडाइज स्कूल प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत पाठ्यक्रम के साथ-साथ योग, ध्यान, खेल, शास्त्रीय एवं पाश्चात्य संगीत-नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियों का आयोजन प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा किया जाता है।
बोर्ड व अन्य कक्षाओं के छात्रों के पालकों से वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर गहन चर्चा की गई। कुछ पालकों ने स्कूल काउंसलर से बच्चों की समस्याओं पर परामर्श भी लिया। जिन छात्रों को अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है, उनके लिए रेमिडियल क्लास और विशेष काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है।
सम्मेलन में लगभग सभी पालक अपने बच्चों की प्रगति और परीक्षा तैयारी से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने स्कूल के शिक्षण-प्रशिक्षण कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार पंडा, अनिल कुमार ढाके, एम. भुबनेश्वरी, ऐश्वर्या साहू सहित वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।




0 Comments
Post a Comment