काँकेर ज़िला पुलिस ने "जन सहयोग" अध्यक्ष को सम्मानित किया,,,
काँकेर । शहर तथा प्रदेश की लोकप्रिय समाजसेवी संस्था "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को आज समारोह स्थल में विशेष रूप से आमंत्रित कर उनकी विभिन्न सामाजिक सेवाओं हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस तथा यातायात पुलिस के सामाजिक कार्यों में अजय पप्पू मोटवानी वर्षों से सहयोग देते आए हैं, जिनमें मुख्य कार्य 159 लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार का है । यातायात पुलिस को भी वर्षाकाल में छाते एवं बरसाती उपहार में देते तथा आम जनता में यातायात जागरूकता उत्पन्न करने में सहायता करते रहते हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपर्युक्त कार्यों के लिए "जन सहयोग" के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनकी सेवाभावी टीम की बहुत तारीफ़ की।





0 Comments
Post a Comment