खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: कुश्ती में नरहरपुर के नीरज वट्टी का चयन, 60 किग्रा वर्ग में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

0

 


कांकेर।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन पहली बार छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मेजबान टीमों का चयन पूरा कर लिया गया है। प्रतियोगिता में कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं तैराकी जैसे खेल शामिल हैं, जबकि कबड्डी और मलखंब को प्रदर्शन खेल के रूप में रखा गया है।


इस टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ की विभिन्न खेल विधाओं की टीमों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए गए थे। कुश्ती कोच मनोज साहू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर नरहरपुर के नीरज वट्टी का चयन 60 किलोग्राम वजन वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर रायपुर, नारायणपुर और बिलासपुर में दिनांक 27 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है।


नीरज वट्टी वर्तमान में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेपरा में व्यायाम शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं तथा नवीन आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर नरहरपुर में सहायक कोच के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।


खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन


इससे पहले नीरज वट्टी कुश्ती में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में लगातार दो बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे चार बार छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम में भी चयनित हो चुके हैं। हाल ही में संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में कराते स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने कांकेर जिले का नाम रोशन किया है।


कांकेर व्यायाम शिक्षक संघ ने उनके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment