रानीडोंगरी में फ्लोरोसिस जागरूकता व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

0

चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीडोंगरी में सार्वजनिक रंगमंच के पास राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूली बच्चों, ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, PHC हल्बा एवं CHC कर्मियों, मितानिनों तथा शिक्षकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ग्रामीणों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही फ्लोराइड एवं फ्लोरोसिस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, फ्लोरोसिस का प्राथमिक चिन्हांकन करते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार भी किया गया। डॉक्टरों ने बच्चों एवं ग्रामीणों को पोषणयुक्त खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी सलाह भी दी।



इस अवसर पर चारामा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तरुण कुमार (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. पम्मी शर्मा (दंत चिकित्सक), उमाशंकर नागराज (आर.एम.ए. हल्बा), हुमेश्वर लाल देवांगन (एम.एल.टी. हल्बा), धनेश्वरी सिन्हा (आर.एच.ओ.एम. रानीडोंगरी), लक्ष्मी कोड़ोपी (सरपंच), रोहित कुमार नेताम (सचिव), अन्य पंचगण एवं रोशन राम साहू (समुदाय सुविधाप्रदाता, वॉटरएड इंडिया कांकेर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि यह शिविर चरणबद्ध रूप से चारामा, कांकेर एवं नरहरपुर विकासखण्ड के लगभग 18 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक एवं जिला स्तरीय डॉक्टरों की उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न होंगे।


इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।


Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment