महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भानुप्रतापपुर राजपूत समाज के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन*

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

महान वीर शिरोमणि , राष्ट्रभक्त एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और अदम्य शौर्य आज भी देशवासियों को राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।

राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने बताया की महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, बलिदान और आत्मगौरव का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और स्वतंत्रता के मार्ग पर अडिग रहे। उनकी वीर गाथाएँ सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

इस अवसर पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। भानुप्रतापुर राजपूत क्षत्रिय समाज इस अवसर पर दीपक जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमे मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत ठाकुर , मार्तण्ड सिंह ठाकुर , योगेन्द्र सिंह राजपूत , नरेंद्र सिंह पवार , हरीश सिंह ठाकुर , हिमांशु ठाकुर , योगेन्द्र सिंह ठाकुर , रुद्र प्रताप सिंह ठाकुर , कनक राजपूत , धीरज ठाकुर आदि उपस्थित थे और सीख समाज के गुरपाल सिंह रंधावा उपस्थित रहे |


Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment