जितेन्द्र बेंजामिन का निवास बना आकर्षक सेल्फी सेंटर
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
नगर स्थित जितेन्द्र बेंजामिन का निवास हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने मनमोहक फूलों के गार्डन के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगे फूलों से सजा यह घर अब एक लोकप्रिय सेल्फी सेंटर के रूप में पहचाना जाने लगा है। विशेष रूप से बच्चों में यहां सेल्फी लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है।
साप्ताहिक बाजार के दिन यहां सबसे अधिक लोगों की भीड़ रहती है और लोग गार्डन के बीच फोटो खिंचवाते नजर आते हैं।
जितेन्द्र बेंजामिन ने बताया कि उनकी माताजी को प्रकृति, फूलों, बागवानी एवं सब्जी उत्पादन से विशेष लगाव है। ठंड के मौसम में घर चारों ओर से फूलों से भर जाता है। माताजी वर्षभर अलग-अलग किस्म के फूलों और सब्जियों का रोपण करती रहती हैं, जिससे यह गार्डन हमेशा जीवंत और आकर्षक बना रहता है


0 Comments
Post a Comment