पैराडाइज स्कूल में मनाया गया मकर संक्रांति पर्व...आनंद मेला में विभिन्न व्यंजन बनाकर लगाये स्टॉल बच्चों ने फैंसी ड्रेस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिये भाग

0


पैराडाइज हायर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आनंद मेला का आयोजन किया गया। स्कूल में आनंद मेला एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम है इस मेला का उद्देश्य छात्रों में खुशी, सहयोग, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना है। आनंद मेला में छात्रों द्वारा खाने-पीने के स्टॉल, खेल-कूद, चित्रकला, विज्ञान मॉडल आदि लगाए गये, बच्चे स्वयं स्टॉल लगाकर खाद्य सामग्री बनाकर बेचने जिसमे उन्हें व्यवसाय, गणना और जिम्मेदारी का अनुभव किया। शिक्षक और अभिभावक मेले में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आनंद मेला में छात्रो द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में 20 स्टॉल लगाये गये। आनंद मेला में छात्रों ने टीमवर्क, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार का कौशल सीखा। इस अवसर पर आर्ट टीचर के मार्गदर्शन में आर्ट गैलरी का प्रदर्शन किया।



आनंद मेला एवं मकर संक्रांति के अवसर पर प्राचार्य रश्मि रजक ने बच्चों एवं पालकों को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल परिसर में पधारे अतिथि राज कुमार फब्यानी, समाज सेवी अजय पप्पू मोटवानी एवं मेडिकल कॉलेज से आमंत्रित विशेष अतिथि डॉ. विमल चंद्र भगत, मनीष कुमार मार्ताडे ने बच्चों एवं स्कूल परिवार को मकर संक्रांति एवं आनंद मेला की शुभकामनायें एवं आशीर्वाद प्रदान किये।


आनंद मेला के शुभ अवसर पर प्री. प्राइमरी कक्षा के अधिक से अधिक बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा पहनकर फैंसी ड्रेस में भाग लिये। मिडिल स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यककम में भाग लेकर पतंग पर्व मकर संक्रांति के अवसर मे सुमधुर गीत प्रस्तुत किये, छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा इस आनंद मेला में साइंस मॉडल, रोबोटिक्स लैब, जीम सामाग्री की प्रदर्शिनी लगाई गई थी।


आनंद मेला का आयोजन बच्चों को समर्पित इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कराने में प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार पंडा, कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ढाके, कोऑर्डिनेटर एम भुबनेश्वरी, कोऑर्डिनेटर ऐश्वर्या साहू के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रीति झा, रूबी खान, दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, मेघा सेवा, एस.मर्सी, कृष्णापद कुंभकार, सरिता मिश्रा, संगीता भारती, शांतिलीना नेताम, रचना शर्मा, लक्ष्मीनारायण नामदेव, अपूर्वा ठाकुर, उज्जवल निर्मलकर, टाकेश्वर साहू, शिखा मेहरा, अवतार सिंह, रामेश्वरी साहू, संतोष कुमार ठाकुर, यमुना बिलोधिया, पॅकटेश पटेल, अभिनव सिंह, सुकदेव सरकार, मनीषा साहू, प्रीतिलता सोरी, तारा चंदेल, प्रतीक सिहं ठाकुर, एंजल इलियास, निशा जयसवाल, नंदनी साहू, पूजा खरे, अंजू बारले, अपरसा रॉय, श्रेया साहू आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment