ध्यानपूर्वक सुनी गई ‘मन की बात’, राजापारा वार्ड में हुआ सादगीपूर्ण आयोजन
काँकेर। शहर के प्रमुख वार्ड राजापारा में माह के अंतिम रविवार को श्रीमती लक्ष्मी देहारी के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं के लिए सुव्यवस्थित बैठने एवं ध्वनि व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रधानमंत्री के संदेशों को सहजता से सुन सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद एवं जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, श्रद्धेश चौहान, करण नेताम, राम चरण यादव, आर्यन ठाकुर, अर्नो ठाकुर, नमन यादव, आदित्य यादव, अमित पददा, भोमित बिंजोला, लक्ष्मी देहारी, संगीता यादव, आशा यादव, किरण देहारी, पुष्पा देहारी सहित वार्ड की अनेक महिलाएं एवं भाजपा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी संदेशों को आमजन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित जनों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए नियमित रूप से ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।


0 Comments
Post a Comment