ग्राम चिल्हाटी की बेटी लुभांषी जैन का BSF में चयन, गांव में खुशी का माहौल

0



 *भानुप्रतापपुर*

कोरर कांकेर जिले आंचल के गांव से बहुत ही प्रतिभागी बालक बालिका चयन प्रक्रिया में नाम आया हैं, जिसमें ग्राम पंचायत चिल्हाटी के महेश जैन की सुपुत्री लुभांषी जैन का BSF में चयनित हुआ। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत लगन के जरिए यह स्थान हासिल करते हुए अपने ग्राम चिल्हाटी का ग्राम वासियों का नाम रोशन किया है। साथ ही अपने ग्राम चिल्हाटी का गौरव बढ़ाया है जिसे देखते हुए ऐसे बेटे बेटियों का सम्मान करने के लिए गांव के जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक ग्रामवासी घर पर एकत्रित होकर हौसला अफजाई करते हुए , मुंह मीठाकार कर माथे पर तिलक चंदन लगाकर माला पहनकर स्वागत किया गया । पिता महेश जैन ग्राम पंचायत चिल्हाटी ग्राम वासियों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे गांव की ग्राम वासियों द्वारा इतना सम्मान मिलने से मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है मेरी पुत्री ने मेरा मान सम्मान के साथ साथ पुरे कांकेर जिले का मान बढ़ाया है।

जिला कांग्रेस सचिव अकरम कुरैशी पूर्व सरपंच प्रतिभा सलाम पूर्व सरपंच महेश सलाम शिक्षक हेमंत सेंगर, पुखराज कोसमा ,सुशांत राजपूत, समरेश शोरी एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment