बस्तर पांडुम स्थगित होने से नाराज जनपद प्रतिनिधि और आदिवासी समाज, भानुप्रतापपुर,पखांजूर मार्ग जाम*बिना सूचना आयोजन रद्द करने पर फूटा जनआक्रोश, शासन के खिलाफ सड़क पर उतरे जनपद अध्यक्ष व* *सदस्य

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल क्षेत्र में बस्तर पांडुम कार्यक्रम को बिना पूर्व सूचना के स्थगित किए जाने से जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों एवं आदिवासी समाज में भारी नाराजगी देखी गई। इसी आक्रोश के चलते जनपद प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भानुप्रतापपुर से पखांजूर मुख्य सड़क को जाम कर शासन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 जनवरी 2026 को बस्तर पांडुम का आयोजन प्रस्तावित था, जिसे कलेक्टर के हवाले से जनपद पंचायत द्वारा स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई। इस निर्णय से सबसे अधिक नाराजगी इस बात को लेकर रही कि जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं किसी भी जनपद सदस्य को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। प्रतिनिधियों का कहना है कि बिना परामर्श और जानकारी के इस प्रकार का निर्णय लेना जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज दोनों का अपमान है।

सड़क जाम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, उपाध्यक्ष आनंद तेता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी सहित कई जनपद सदस्यों ने शासन पर गंभीर आरोप लगाए। वक्ताओं ने कहा कि बस्तर पांडुम आदिवासी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे अचानक रद्द करना आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों के नाम पर योजनाएं तो बनाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका सही क्रियान्वयन नहीं हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन मनमर्जी से कार्य कर रहा है और जनपद पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को न तो सूचना दी जाती है और न ही उनसे राय ली जाती है। यही कारण है कि जनप्रतिनिधियों को सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है।

इस सड़क जाम कार्यक्रम में जनपद सदस्य हेमलता ऊईके, सुलोचना कोरेटी, निर्मला कोवाची, सियाराम पोटाई, दीनदयाल पटेल, सुखचंद प्रजापति, जीवन ऊईके, रजमन कोवाची, सोमदेव कोरेटी, हरीश रावटे, परमेश्वर बघेल, नंदलाल नेताम, जीत नाग, लतिफ ध्रुव, महत्तम दुग्गा, सियाराम दरो, अनूप दीवान, घनश्याम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment