प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत भानुप्रतापपुर को मिली एम्बुलेंस की सौगात, विधायक सावित्री मण्डावी ने किया लोकार्पण
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। योजना के तहत प्रदत्त एम्बुलेंस का लोकार्पण भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मण्डावी द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को सेवा हेतु रवाना किया।
विधायक श्रीमती सावित्री मण्डावी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। एम्बुलेंस के शुरू होने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिलेगी और जनहानि को रोका जा सकेगा।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनाराम तेता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अमर कचलाम, विजय धामेचा, गोपाल राठी, रवि साहू, बीएमओ सचिन्द्र मण्डावी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।


0 Comments
Post a Comment