बांसला ग्राम पंचायत ने कि अवैध मकान तोड़ने की कार्रवाई

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

ग्राम पंचायत बांसला में सामुदायिक भवन के ऊपर बने मकान को लेकर गुरुवार को पंचायत एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मकान को खाली कराकर सीढ़ी और शेड को जेसीबी से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, सरपंच, सचिव व पंचगण मौजूद रहे।

पंचायत का कहना है कि अवैध निर्माण हटाने के लिए पूर्व में नोटिस दिया गया था, लेकिन भवन खाली नहीं किए जाने पर कार्रवाई की गई। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि निर्माण पंचायत से विधिवत एनओसी लेकर किया गया था और यह कार्रवाई द्वेषपूर्ण है।

 पीड़ितों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि अतिक्रमण था तो पूरी तरह नहीं हटाया गया।

पीड़ित पत्रकार यशवंत चक्रधारी ने पंचायत में भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment