लोहाण्डीगुडा ब्लॉक मे मुख्यमंत्री स्कुल जतन योजना बना बड़ा भ्रष्टाचार करने वाला योजना,मारडुम बालक आश्रम जिसका डाइस कोड 22152404503 मे खुलेआम नांक के नीचे मरम्मत के नाम पर किया जा रहा है लाखो का घोटाला,जबकि आश्रम की स्थिति दयनीय, भौतिक मूल्यांकन हमने स्वयं किया जिला प्रशासन करें उचित कार्यवाही - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच

0


*मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने आदिम जाती कल्याण विभाग व जिला प्रशासन बस्तर पर गंभीर आरोप लगते हुवे कहा है की बस्तर जिले के ब्लॉक लोहाण्डीगुडा मे मारडुम बालक आश्रम जिसका डाइस कोड 22152404503 है जहाँ पर लगातार मुख्य्मंत्री स्कुल जतन योजना अंतर्गत आश्रम का मरम्मत व अच्छा बनाने के लिए लाखों रुपय खर्च कर चुके है बावजूद वह आश्रम किसी खंडर से कम नहीं आखिर यह लाखों रुपय गए कहाँ, क्या यही भाजपा सरकार मे सुशासन की सरकार है जहाँ खुले आम लूट मची है जबकि ऐसे और 30 आश्रम, प्राथमिकशाला, पूर्व माध्यमिक शाला शेष बचे है जिनपर खुल कर मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा चूका है जल्द ही उसका भी खुलासा कर समबंधित अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी किया जाना तय है, अभी शेष बचे आश्रम व स्कूलों का भौतिक मूल्यांकन जारी है*


*भवानी ने आगे बयान मे बताया है की वित्तीय सत्र 2025-2026 के अंतर्गत विधानसभा मे मिले जवाब के अनुसार मारडुम बालक आश्रम मे मरम्मत व अन्य कार्यों पर 2000000 बीस लाख रुपय स्वीकृत व कार्य पूर्ण एवं जाँच प्रतिवेदन प्राप्त हुवा की सत्यापित जानकारी दिया गया सम्बंधित विभाग के माध्यम से, जबकि इन भुगतान पर कार्यो का जब भौतिक मूल्यांकन मेरे द्वारा स्वयं 15 जनवरी 2026 को किया गया तों आश्रम मे कार्यरत पियून साथियों ने बताया की इस वर्ष व पिछले 2025 मे किसी भी प्रकार का कोई मरम्मत कार्य या अन्य कार्य नहीं किया गया जबकि मैंने स्वयं भी पूरा आश्रम घुमा पुरे हॉल मे दरवाजे जर जर मिले, खिड़किया टूटी सड़ी हुई दिखाई दिया बाथरूम के दरवाजे टूटे फूटे दिखे बदहाल स्थिति मे यह भवन दिखा अन्य कई सारी सुविधाओ का अभाव दिखाइ पडा तों यह इतनी बड़ी राशि आखिर जिम्मेदार विभाग कहाँ लेके गया यह सवाल बनता है, कुल मिलाकर भाजपा की टिब्बल इंजन सरकार चारो तरफ से भ्रष्टाचार करने के फिराक मे मन बना के बैठा है यही कारण है की मनमाने लूट मची है लूट इस आश्रम मामले मे जल्द ही जिला प्रशासन करें कार्यवाही अन्य शेष बचे 30 और आश्रम व स्कुल मे हुवे गड़बड़ी की जानकारी लेके लिखित शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की करूँगा मांग*


*वही भवानी ने आगे बताया की यही मारडुम बालक आश्रम मे वित्तीय वर्ष 2022-2023 मे स्वीकृत राशि 2000000,अनुबंधित राशि 2000000,प्राप्त राशि 461971,एवं व्यय राशि /मूल्यांकित राशि 461971 यही आश्रम सुधारने मरम्मत जरुरी काम हेतु जारी हुवा था बावजूद आश्रम की स्थिति इतनी खराब तों इतने पैसा जा कहाँ रहे जाँच का विषय जिला प्रशासन को जल्द ही मसले मे जांच दल गठित कर जाँच आरम्भ कर देना चाहिए*


*भवानी ने बयान मे एक गंभीर आरोप यह भी लगाया है की वर्ष 2025-2026 मे जो भुगतान मारडुम आश्रम को हुवा जिसके तहत विधानसभा मे विभाग ने जवाब मे बताया है की कार्य पूर्ण व जाँच प्रतिवेदन प्राप्त, जबकि मूल्यांकन के दौरान कोई कार्य हुवा ही नहीं तों कार्य पूर्ण कैसे हुवा वही जांच प्रतिवेदन पत्र प्राप्त करने पर ही कार्य पूर्ण या अपूर्ण की सत्यपित जानकारी होती है अतः जांच का विषय यह भी बन जाता है की बीस लाख के मरम्मत कार्य पूर्ण की जानकारी जांच प्रतिवेदन देने वाले किस आधार पर यह पत्र दिए इसकी भी जाँच होनी चाहिए*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment