शहीद कंगलू कुम्हार की पुण्यतिथि पर दुर्गूकोदल में भव्य आयोजन, भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत..कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, आतिशबाजी व मादरी नृत्य से किया जोरदार अभिनंदन...श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
दुर्गूकोंदल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कंगलू कुम्हार की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 फरवरी 2026 को दुर्गूकोदल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोदल एवं विभिन्न कांग्रेस संगठनों द्वारा भव्य और जोशीला स्वागत किया गया।
जैसे ही दुर्गूकोदल के बस स्टैंड पर अतिथि दुर्गूकोदल पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं, पारंपरिक मादरी नृत्य और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में “भूपेश बघेल जिंदाबाद” और “सावित्री मनोज मंडावी जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया।
स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, सेवा दल एवं आईटी सेल के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर नेताओं का स्वागत किया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कोला, राम गावड़े, जनपद सदस्य सविता ऊईके, अमिता ऊईके, रूमा राय, हीरोतीन, रघु गोस्वामी, महत्तम दुग्गा, गन्नू सिंहा, राजू सांगोडिया, हृदय बघेल, अनूप दीवान, लतीफ ध्रुव, विनोद राणा, सिया दरो, केसर शोरी, नंदकिशोर नेताम, मुन्ना सिंहा, नीरज कोसमा, सियाराम पोटाई, भुनेश नरेटी, जीतू नरेटी, हीरालाल कोमरा, पूरन बघेल, दयालूराम कोराम, नंदू कुलदीप, नंदू नेताम, उदय पुरामें, घनश्याम ठाकुर, नर्सु हिड़को, चैन सिंह, दिनदयाल पटेल, लच्छू राम नरेटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहीद कंगलू कुम्हार के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन में देशभक्ति, संगठनात्मक एकता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे दुर्गूकोदल का यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम यादगार बन गया।


0 Comments
Post a Comment