महिला समूह के द्वारा कराया गया न्यौता भोज

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण*

दुर्गूकोंदल प्राथमिक शाला हेपुरकसा में महिला स्व सहायता समूह के माताओं के द्वारा दिनांक 31/01/2026 को छात्र-छात्राओं को न्यौता भोज कराया गया । इस अवसर पर बच्चों, शिक्षक, पालकों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया ।भोजन में चांवल, दाल, सब्जी, बड़ा- पुड़ी, सलाद इत्यादि परोसे गए। इस अवसर पर प्रधानपाठक श्री बलराम सिंह भोयर ने बताया कि नेवता भोज छत्तीसगढ़ सरकार की पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और समाज के लोगों को बच्चों के साथ अपनापन साझा करना साथ ही इस योजना से बच्चों में समानता, प्रेम, भाईचारा का भाव विकसित होती है । कार्यक्रम में शिक्षक श्री सुरेश कुमार शिवने, स्वीपर श्री फागूराम पद्दा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामसाय पुड़ो, वार्ड पंच श्री राधेलाल तोप्पा रामलाल पोटाई, मनहेर पुड़ो, मनसिला पुड़ो,लछमाय पोटाई,देवन्तीन पोटाई सहिंत महिला समूह समस्त महिलाएं उपस्थित रहे ।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment