तिल्दा नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुये, महिला किसान के खेत से रातों धान फसल चुरा कर ले जाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

0

गोवर्धन यदु

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा / तिल्दा नेवरा थाना के ग्राम बेमता में आवेदिका महिला किसान के खेतों जी रातों रात खड़ी धान फसल चुराने वालो आरोपियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजस्व न्यायालय सर्किट कोर्ट रायपुर के आदेश पर माननीय न्यायालय तहसीलदार तिल्दा नेवरा द्वारा 09/01/2024 को आशा देवी साहू के नाम पर दर्ज करने के आदेश दिया गया था। माननीय न्यायालय तहसीलदार तिल्दा नेवरा के आदेशानुसार हल्का पटवारी नम्बर 01 श्री प्रेम नारायण वर्मा द्वारा उक्त बटवारा पर प्राप्त भूमि का किसान किताब जारी कर ऑनलाइन दर्ज किया गया ।

उक्त भूमि को आवेदिका आशा देवी साहू के आवेदन पर माननीय न्यायालय तहसीलदार तिल्दा नेवरा द्वारा मार्च 2024 को सीमांकन कराया गया था, सीमांकन करने के लिये राजस्व निरीक्षक तरपोंगी श्री नरेंद्र वर्मा , पटवारी हल्का नम्बर 01 , ग्राम बेमता श्री प्रेम नारायण वर्मा। के साथ थाना तिल्दा नेवरा के 03 पुलिस अधिकारी एवं ग्राम पंचायत बेमता के सरपंच , पंच , सरपंच प्रतिनिधि डॉ तखत राम साहू , पुर्व सरपंच धनेश्वर निषाद , महेश साहू , कामदेव साहू , पंच ताम्रध्वज साहू , ग्राम कोटवार रामा नंद चौहान , ग्राम सरोरा से नंद कुमार साहू के अलावा ग्राम बेमता के 50 से अधिक नागरिकों के सामने सीमांकन कर , उक्त भूमि को नाप जोक कर दिया तब से युक्त भूमि पर आशा देवी साहू कब्जा कर खेती करते आ थे है ,

बीते नवंबर मह में ग्राम बेमता के ही व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गये थे , आवेदिका महिला किसान के शिकायत पर आरोपी कलीराम साहू पिता धनऊ राम साहू , ग्राम बेमता ( 02 ) आरोपी आत्मा राम साहू पिता कलीराम साहू , ग्राम बेमता (03) आरोपी बिसराम साहू पिता कलीराम साहू , ग्राम बेमता (04) आरोपी सनत कुमार साहू पिता कलीराम साहू ग्राम बेमता को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।


थाना तिल्दा नेवरा के सब स्पेक्टर बी एल देवांगन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 20 नवंबर 2025 को लिखित शिकायत थाना तिल्दा नेवरा को मिला था , जिसका जांच पड़ताल के बाद 04 जनवरी 2026 को अपराध क्रमांक 0007/2026 दिनांक 04/01/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया, अपराध दर्ज होते आरोपी लोग पुलिस के बुलाने पर थाना नहीं आ रहे थे , पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने जाते थे तो आरोपी लोग छुप जाते थे , आज योजना बद्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया है , अग्रिम कार्यवाही कर आरोपी गणों को व्यवहार न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया जायेगा।


Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment