कोरर क्षेत्र के कुर्री गांव में हुई सनसनीखेज घटना

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 कोरर ग्राम कुर्री के झंडीडोंगरी में एक नर कंकाल मिला शव को कपड़ा से पहचान किया गया l मृतक का नाम कोर्रामपारा निवासी दयालु राम पारधी के रूप में किया गया ।बतादे की घटना रविवार शाम 5 बजे की बताया जा रहा मृतक दयालु राम पारधी अपने घर कोर्रामपारा भानुप्रतापपुर जाने के नाम से अपने दामाद बिसाहू राम पारधी के घर से शाम को निकला था घर न जाकर कुर्री झंडीपहाड़ी की ओर निकला , घटना से प्रतीत होता है किसी खतरनाक जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया है l घटना की जानकारी मृतक के दामाद ,एवं उसकी बेटी गीता पारधी के द्वारा ग्राम पंचायत कुर्री के सक्रिय सरपंच प्रदीप कोरेटी को दिया गया कुर्री के सरपंच के द्वारा मौके में जाकर तहकीकात कर थाना कोरर एवं वन विभाग को सुचना दिया गया।

 कोरर थाना स्टॉप वन विभाग और ग्रामीणजन के द्वारा पहाड़ी पर निरीक्षण के दौरान मृतक का दो हाथ दो पैर बरामद किया गया जिससे आशंका हुआ कि किसी जंगली जानवर द्वारा इसे मारा गया है उनका शव के अंगो को पहाड़ी से बरामद कर ग्रामीण बिरसिंह कोरेटी द्वारा नीचे उतरा गया

बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच जारी है

इस कार्य में वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरर बी.एल सुरोजिया डिप्टी रेंजर परमेश्वर सार्वा चंद्रहास नेताम बैजनपुरी भानबेड़ा के सर्किल स्टॉप थाना कोरर के प्रधान आरक्षक लोकेश रावटे आरक्षक दुवारु मांडवी का सहयोग के साथ बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment