बचे हुए किसानों की धान खरीदी करने पर दो दिन समय बढ़ाने पर पूर्व कृषि सभापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नागसाय तुलावी सरकार को आभार व्यक्त किया

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

दुर्गूकोंदल पूर्व कृषि सभापति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नागसाय तुलावी ने बचे हुए किसानों की धान खरीदी दो दिन समय बढ़ाने की प्रक्रिया पय राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से उन किसानों को बड़ी राहत मिली है, जो तकनीकी कारणों, टोकन कटने में देरी अथवा अन्य समस्याओं के चलते समय पर धान नहीं बेच पाए थे।

नागसाय तुलावी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अतिरिक्त तिथियों में धान खरीदी का निर्णय एक सराहनीय कदम है। इससे किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अवसर मिला और उनकी आर्थिक परेशानियों का समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का यह संवेदनशील रवैया स्वागतयोग्य है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में फैसले ले रही है। धान खरीदी को लेकर सरकार की तत्परता और प्रशासन की सक्रियता से यह साबित होता है कि किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

पूर्व कृषि सभापति ने यह भी कहा कि भविष्य में धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाया जाना चाहिए, ताकि किसी भी किसान को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अंत में उन्होंने सरकार से इसी प्रकार किसानों के हित में कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment