ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो की दर्दनाक मौत
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। लौह अयस्क लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद एक युवक बाइक में फंसा रह गया, जबकि दूसरा ट्रक के पिछले चक्कों में फंस गया। ट्रक दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कच्चे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


0 Comments
Post a Comment