प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्गूकोंदल कोदापाखा सड़क निर्माण पर कांग्रेस नेता पंकज वाधवानी का बड़ा बयान

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्गूकोंदल–कोदापाखा सड़क निर्माण पर कांग्रेस का बड़ा बयान,

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दुर्गूकोंदल से कोदापाखा तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य पर अब सियासत तेज हो गई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निगरानी और पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस नेता पंकज राज वाधवानी ने बड़ा और तीखा बयान दिया है।

कांग्रेस नेता पंकज राज वाधवानी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो इसका सीधा नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ेगा।

पंकज राज वाधवानी ने मांग की कि दुर्गूकोंदल–कोदापाखा सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment