पखांजूर में कांकेर रोज़वेज की बस में कंडक्टर ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*पखांजूर*

देर रात पखांजूर में उस समय सनसनी फैल गई जब कांकेर रोज़वेज की एक बस में कार्यरत कंडक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बस का कंडक्टर बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


वहीं, पखांजूर की निजी एम्बुलेंस सेवा एवं समाजसेवी धीरेन्द्र मंडल द्वारा तत्परता दिखाते हुए देर रात शव को शवगृह पहुंचाया गया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment