पशु तस्करी परिवहन में संलिप्त फरार 01 आरोपी को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0


 *रिपोर्टर शादाब अंसारी* 

*दरअसल मामला इस प्रकार है कि घटना दिनांक 30.01.2026 को ग्राम नवडीहा बाकाईन टोली में आरोपी 01.संजीव घासी निवासी खिखीर पारा कुसमी, 02.ताहिर अंसारी निवासी ग्राम नवडीहा, थाना कुसमी तथा 01 अन्य आरोपी द्वारा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक JH 01 AA 0959 में 06 नग गाय-बैल को क्रूरतापूर्वक भरकर बूचड़खाना, झारखंड की ओर परिवहन किया जा रहा था। मामले में पूर्व में 02 आरोपी संजीव घासी एवं ताहिर अंसारी को थाना कुसमी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जबकि तीसरा आरोपी दिलीप राम पिता लालसाय राम, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम शकरडीह, पुलिस चौकी मनोरा, जिला जशपुर (छ.ग.) जो घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण में कुसमी पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपी-दिलीप राम की पतासाजी कर पकड़ कर आज दिनांक 24.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment