कुसमी में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार के आरोप, पार्षदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी 


कुसमी। नगर पंचायत कुसमी के शासकीय उचित मूल्य दुकान को लेकर वार्ड वासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि दुकान संचालक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है तथा हितग्राहियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कई वार्ड वासियों ने शिकायत की है कि उन्हें समय पर राशन नहीं दिया जाता, वहीं मात्रा में भी कटौती की जा रही है। इसके साथ ही दुकान पर पहुंचने वाले लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की बात भी सामने आई है। लगातार मिल रही शिकायतों से नाराज पार्षदों ने इस मामले को गंभीरता से लिया।

इसी कड़ी में नगर पंचायत के पार्षदों ने एकजुट होकर कुसमी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उचित मूल्य दुकान की जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।

पार्षदों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वार्ड वासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गरीबों के हक का राशन उन्हें सही समय पर और पूर्ण मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।पार्षद ने बताया शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक दयाशंकर गुप्ता उर्फ(गुड्डू)के द्वारा ये भ्रष्टाचार किया जा रहा है,अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को लेकर क्या कदम

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment