कुसमी नगर पंचायत में सीसी रोड पर शौचालय निर्माण से उठे सवाल, सीएमओ घिरे

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी 

कुसमी। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 10 में बनाए गए सीसी रोड पर ही शौचालय निर्माण का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। सड़क के बीच या किनारे इस तरह शौचालय या घर बनाए जाने से न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता और योजना पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिस सीसी रोड का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया था, उसी पर शौचालय खड़ा कर दिया गया, जिससे सड़क का उपयोग बाधित हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह कार्य बिना उचित योजना और स्थल निरीक्षण के कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते इस तरह का निर्माण संभव हुआ है। इसी कारण नगर पंचायत के सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि कई जगहों पर बिना योजना के बनाए गए शौचालय और सार्वजनिक सुविधाएं विवाद का कारण बन चुकी हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment