कुसमी नगर पंचायत में शौचालय निर्माण पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल, वर्षों से बंद पड़ा, वार्डवासियों में नाराजगी।

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी

कुसमी। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 10 में बने सार्वजनिक शौचालय को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह शौचालय कई वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों का कहना है कि शौचालय निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। नतीजतन, शौचालय उपयोग के लायक नहीं बन पाया और शुरू होने के कुछ समय बाद ही बंद हो गया। वर्तमान में यह भवन जर्जर अवस्था में पड़ा है और किसी काम का नहीं रह गया है।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वार्डवासियों में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से जब इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई,तो इनके द्वारा बोला गया कि पानी की असुविधा बता कर वहां पे शौचालय टोंगरी है बोलकर पानी का संभव नहीं हो पाएगा बोला जा रहा है,ऐसे में शासन के पैसे का दुरुपयोग ठेकेदार व संबंधित अधिकारी के मिली भगत से किया जा रहा है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और वार्डवासियों को कब तक राहत मिलती है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment