वाड्रफनगर क्षेत्र के सूने मकान में चोरी करने वाले 03 शातिर चोर चढ़े वाड्रफनगर पुलिस के हत्थे, आरोपियों के पास से चोरी किया गया सम्पूर्ण माल-मशरूका किया गया बरामद
रिपोर्टर शादाब अंसारी
दरअसल मामला इस प्रकार है कि दिनांक 23.03.2026 को प्रार्थी डॉ० प्रभात रंजन उपाध्याय निवासी वाड्रफनगर के द्वारा चौकी वाड्रफनगर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराये कि, दिनांक 20.03.2026 के दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर के द्वारा इसके वार्ड नंबर-05 वाड्रफनगर पुराना मकान के अन्दर घुसकर बक्सा का ताला तोड़कर बक्सा में रखे बर्तन कांशा का लोटा 16 नग, गिलाश-11 नग, कटोरा-29 नग, थानी-09 नग, गैस सिलेण्डर इण्डेन का कुल जुमला रकम करीब 84,300/-रू. का अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 305, 341(4), 317(2), 3(5) भा.न्या. सं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान उपरोक्त आरोपियों को संदेह के आधार पर पुलिस कस्टडी में लेकर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा आरोपियों से चोरी किया गया सम्पूर्ण माल-मशरूका बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें