डंडईखेड़ा में अवैध रेत खनन का आरोप, रातभर चलती रहीं, मशीनें माइनिंग विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए ,,कोई अधिकारी सुध लेने वाला नहीं

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

दुर्गूकोंदल डंडईखेड़ा मेरे गांव

क्षेत्र के डंडईखेड़ा गांव में अवैध रेत खनन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थित रेत खदान में रात के समय भी लगातार खनन कार्य किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार रात में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध होता है।


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तक दो-दो बड़ी मशीनों के माध्यम से रेत का उत्खनन किया जा रहा था ।और भारी वाहन (हाईवा) लगातार रेत परिवहन में लगे हुए थे। इसके बावजूद संबंधित खनिज विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि खनिज विभाग की टीम अन्य खदानों में औपचारिक निरीक्षण करती नजर आती है, लेकिन डंडईखेड़ा स्थित इस खदान में जांच के लिए नहीं पहुंचती। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इस खदान पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

वहीं, कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी दावा किया है कि इस खदान के संचालन में कथित रूप से कुछ प्रभावशाली लोगों की भागीदारी है, जिसके कारण प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment