अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व संध्या पर 200 महिलाओं को सम्मानित किया
धरसीवा /:-जायसवाल नीको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व संध्या पर 200 महिलाओं को सम्मानित किया
निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत नीको नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया
नीको कंपनी के चेयरमेन अरविंद जायसवाल मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश जायसवाल और उनकी श्रीमती रीता जायसवाल
ग्रुप डायरेक्टर अवनीश जासवाल और उनकी श्रीमती हरगुन बेदी जासवाल के मार्गदर्शन में एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस के स्वेन ,
एच एस झा प्रेसिडेंट वर्क एवं आलोक पांडे अध्यक्ष मानव संसाधन विभाग के नेतृत्व में
नीको ग्रुप ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई पहल की हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर, हम महिलाओं के योगदान को सलाम करते हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि महिला सशक्तिकरण हमारे समाज के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की कुंजी है।
आज नीको नारी सम्मान कार्यक्रम संयंत्र परिसर में रखा गया था कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती श्रद्धा स्वेन, श्रीमती मोना सेन, श्रीमती रचना नितेश, प्राची बहन,सुचित्रा मोहित्र,अंबिका झा,श्वेता पांडे, ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला किसी से कम नहीं है यदि अवसर मिले तो वह हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठ साबित की है
इस अवसर पर सयंत्र के आसपास गांव के शासकीय स्कूलों के शिक्षिकाओं एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया


0 Comments
Post a Comment