कुसमी में फांसी लगाने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,परिजनों सहित वार्डवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी 

कुसमी (बलरामपुर): नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 10 में शनिवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों सहित वार्डवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने भी पूर्व में इसी तरह जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में था। एक ही परिवार में दूसरी बार इस प्रकार की घटना होने से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment