होली पर्व पर शांति समिति की बैठक सीएसपी चतुर्वेदी, राम प्रसाद बघेल तहसीलदार, एवं थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

0


गोवर्धन यदु तिल्दा नेवरा 

होली पर्व के मद्देनजर आज दिनांक 28/02/2026 को शांति समिति की बैठक को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए बैठक में परिवहन संघ से विशेष रूप से आग्रह किया गया कि ट्रको की पार्किंग सड़क किनारे न रख कर निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही की जाय। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती है, जिससे आमजन कि सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप बनायें रखने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। एवं बैठक में स्पष्ट किया गया है कि होली पर्व के मद्देनजर किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी बैठाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले तथा लापरवाही पूर्वक डायविंग करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा।ताकी होली जैसे पर्व पर किसी भी प्रकार कि दुर्घटना या अपिय घटना से बचा जा सके। इस अवसर दौरान बैठक में नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा , उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी, पार्षद श्रीमती सौरभ रानी जैन, श्रीमती संगीता नायक, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मी चंद नागवानी, पार्षद संतोष यदु दिनेश साहू, पुर्व पार्षद सुरेश कुमार वर्मा, एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए पंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों , अधिकारियों, नागरिकों एवं नगरवासियों से अपील की वे होली,का पर्व आपसी भाईचारे शांति एवं सदभावना के साथ मिलकर मनायें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment