स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल संबलपुर में जागृति फाउंडेशन के द्वारा सिनेटरी पेड वितरण किया गया
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल सम्बलपुर जिला कांकेर छत्तीसगढ़ में जगाथि फाउण्डेशन द्वारा प्रदान किया गया सिनेटरी पेड का वितरण मुख्यातिथि श्रीमती गिरजा साहू जनपद सदस्य एवं अध्यक्षता श्रीमती अनिता रावटे सरपंच ग्राम पंचायत सम्बलपुर के आतिथ्य में समारोह पूर्वक कार्यक्रम में वितरित किए गये। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ एंव संस्था के प्राचार्य श्री ए .एस.नरेटी जी उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू साहू द्वारा किया गया। प्राचार्य श्री नरेटी जी ने कहा कि मासिक धर्म चक्र एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) कैंसर के टीकाकरण पर एक अत्यंत उपयोगी सत्र आयोजित करने के लिए जगथि फाउंडेशन एवं रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल को हार्दिक धन्यवाद।
मैं डॉ. श्रेयसी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मासिक धर्म चक्र, स्वच्छता तथा किशोरियों एवं महिलाओं के लिए टीकाकरण के विषय में हमें अत्यंत जानकारीपूर्ण संदेश प्रदान किया।
जगथि फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं एवं महिला स्टाफ को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।
हम भविष्य में पुनः सहयोग की अपेक्षा करते हैं।


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें