शत्रुहन यदु को भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

0


तिल्दा नेवरा/रायपुर ग्रामीण।

भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। तिल्दा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान जनपद सदस्य प्रतिनिधि शत्रुहन यदु को ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तिलक साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।


नियुक्ति के बाद शत्रुहन यदु ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


उनकी नियुक्ति पर ओबीसी मोर्चा तिल्दा ग्रामीण अध्यक्ष तखत साहू, महामंत्री डाकेश वर्मा, गौकरण साहू, तिल्दा शहर अध्यक्ष रेवा राम धीवर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा, मंडल महामंत्री टेकराम यादव ,दिनेश गायकवाड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष भागबली साहू, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश वर्मा, शहर मोर्चा अध्यक्ष दीपक वर्मा, यश निर्मलकर, संदीप यदु, तिलेश निर्मलकर, धनुष साहू, रामजी साहू ,केशव निषाद रोवेल सोनवानी ,टीकम वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


नई जिम्मेदारी के साथ शत्रुहन यदु अब संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की रणनीति में जुट गए हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment