कांग्रेस संगठन में विस्तार: उदय प्रकाश शर्मा बने जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी

0


कांकेर,। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव सहित कई पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में संगठनात्मक विस्तार करते हुए उदय प्रकाश शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।


बताया जा रहा है कि उदय प्रकाश शर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी अभी से संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने में जुटी हुई है, ताकि चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।


उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है, जिससे कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।


वहीं, नव नियुक्त जिला महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, इसके लिए वे सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों, वरिष्ठ नेताओं और मार्गदर्शकों के प्रति भी आभार जताया।


उदय प्रकाश शर्मा ने कहा कि वे अपने पद का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment