तिल्दा नेवरा में स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्रीकोटपा एक्ट में दुकानदारों पर एक्शन, दुकानदारों को नियमों का पालन करने की दी चेतावनी

0


तिल्दा-नेवरा 

रायपुर जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने कोटपा एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अलग-अलग नगरीय क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया।

तिल्दा-नेवरा में 7 दुकानों पर कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एसडीएम आशुतोष देवांगन के नेतृत्व में स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 7दुकानदारों के चालान किए गए और उनसे 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया और उन्हें भविष्य में कोटपा एक्ट के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी गई।

टीम में मुख्य रूप से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डाॅं. आशीष कुमार सिन्हा के निगरानी में यह कार्यवाही की गयी है।

जिसमे डाॅं. पंकज तिवारी, डाॅं. आशीष खरसन, आयुष चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी बी ई टी ओ एस के साहू भी और पुलिस के जवान एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment