कांकेर में महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग
कांकेर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला इकाई कांकेर जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान शहर के घड़ी चौक में चलाया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
महिला कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री का नाम कथित “एपस्टीन फाइल” में सामने आया है और नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले में पारदर्शिता आवश्यक है और यदि किसी भी प्रकार के संबंध या संवाद की पुष्टि होती है तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि देश की छवि और महिलाओं की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
हस्ताक्षर अभियान में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी सहित नरेश ठाकुर, नितिन पोटाई, सुनील गोस्वामी, शहर अध्यक्ष यासीन करानी, सरजू सोरी, मनोज जैन, मतीन खान, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस गोमती सलाम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मिथलेश सोरी, शहर अध्यक्ष भारती सलाम, लीना जैन, माला तिवारी, मुकेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके, दीपक सोरी, चंद्रलोक ठाकुर, बबलू देवांगन, शिवांकित श्रीवास्तव, अजय भासवाणी, विनय ठाकुर, चमन साहू, पंचराम सलाम, किशन साहू, जीशान अली, प्रशांत जैन, हुस्ना खान, गुडू यादव, कमलेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


0 Comments
Post a Comment