कंजिया पंचायत में सीसी रोड निर्माण पर सवाल, बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य।

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी 


कुसमी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कंजिया में इन दिनों सीसी रोड निर्माण कार्य विवादों में घिर गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य बिना किसी इंजीनियर की मौजूदगी और जानकारी के किया जा रहा है। साथ ही, घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और सड़क निर्माण में जरूरी बेस (नींव) भी ठीक तरीके से तैयार नहीं किया गया। इतना ही नहीं, कंक्रीट को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक वाइब्रेटर मशीन का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत कराया जा रहा है, लेकिन निगरानी की कमी के कारण ठेकेदार सरपंच पति मनमानी कर रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने तथा गुणवत्ता के अनुसार निर्माण कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही सुधार नहीं किया गया, तो नई बनी सड़क जल्द ही खराब हो सकती है और सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।

वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिला है जांच हो रही है जांच के बाद और यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment