कुसमी बस स्टैंड में मुस्लिम युवा कमेटी का ईद मिलन समारोह सम्पन्न

0


कुसमी। 

रिपोर्टर शादाब अंसारी 

मुस्लिम युवा कमेटी के तत्वावधान में कुसमी बस स्टैंड कॉपरेटिक बैंक के पास ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत आपसी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने के साथ हुई। इस अवसर पर भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, त्याग और सद्भाव का प्रतीक है, जिसे मिल-जुलकर मनाना समाज को मजबूत बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए सेवइयों का वितरण किया गया। मुस्लिम युवा कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश में शांति और अमन-चैन की दुआ की तथा इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment