जेसीबी से सैकड़ों पेड़ उखाड़े, वन व राजस्व विभाग अनजान, कार्रवाई पर उठे सवाल
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से सं6तोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
भानुप्रतापपुर-दुर्गूकोंदल
क्षेत्र के ग्राम सिवनी में बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और उखाड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब 20 एकड़ निजी जमीन पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से सैकड़ों पेड़ों को उखाड़ दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की भनक अब तक वन विभाग और राजस्व विभाग को नहीं लग पाई है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पिछले दो हफ्तों से लगातार पेड़ों को उखाड़ने और उनकी सप्लाई का काम जारी है। इतने बड़े स्तर पर हो रही इस कार्रवाई के बावजूद संबंधित विभागों की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पेड़ काटने या हटाने की कोई वैध अनुमति नहीं ली गई है, तो यह सीधा नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में वन विभाग और राजस्व विभाग के मैदानी अमले की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है।
अब देखना होगा कि मामला सामने आने के बाद प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों पर कब तक शिकंजा कसता है।


0 Comments
Post a Comment