छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के पुरखों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सांस्कृतिक प्रतीकों की अनदेखी कड़ी कार्यवाही की मांग —-

0


                                                      तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा में छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं छत्तीसगढ़ी अस्मिता के पुरोधा डॉ. खूबचंद बघेल की मूर्ति एवं चौक को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्रवासियों एवं छत्तीसगढ़िया समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।


छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में लगातार छत्तीसगढ़ के पुरखों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सांस्कृतिक प्रतीकों की अनदेखी की जा रही है। इससे पहले रायपुर में भी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया था, 


पदाधिकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ के पुरखों और उनकी विरासत की अनदेखी की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस घटना को लेकर 20 तारीख को पुरखों के सम्मान में आंदोलन की चेतावनी दी गई है।


इस संबंध में तिल्दा थाना, तहसील कार्यालय, नगर पालिका परिषद तिल्दा तथा एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment