जायसवाल नीको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिलतरा में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

0


 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम 03 मार्च से 10 मार्च 2026 तक "Engage, Educate and Empower to Enhance Safety" थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जबकि समापन समारोह 13 मार्च 2026 को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ 03 मार्च 2026 को कंपनी के प्रेसिडेंट वर्क एवं प्रेसिडेंट मानव संसाधन विभाग द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने सुरक्षा शपथ ली तथा "मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी" विषय पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों में सुरक्षा जागरुकता बढ़ाने के उ‌द्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें सुरक्षा स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक (स्किट) तथा सेफ्टी ओपन हाउस जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षित कार्य पद्धतियों और दुर्घटना रोकथाम के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।


समापन समारोह 13 मार्च 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा रैली, विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए सुरक्षा मॉडल का प्रदर्शन तथा अन्य जागरुकता गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर 

 ने जीरो दुर्घटना लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।


समारोह के अंत में सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों, कर्मचारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सुरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment