परीक्षा केंद्र बदलने से विद्यार्थियों को हो रही भारी परेशानी

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर* 

कांकेर जिले में आने वाला कोरर पंचायत जो जिले से महज 30 किलो मीटर की दुरी पर स्थित है ,जिसमें हाल में ही ओपन दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा होने को है ।जिसका परीक्षा केंद्र कोरर पी एम स्वामी आत्मानंद स्कूल में दिया जाता था ,लेकिन इस वर्ष या केंद्र को मर्ज कर धनेलीकन्हार स्कूल कर दिया गया है, जिससे कोरर के अन्दर क्षेत्र के गांव हाटकर्रा, तारांदुल, ऊपर टोंका,नीचे टोंका जैसे और गांव है ,जो अंदरूनी इलाकों में होने के कारण परीक्षा देने वाले बच्चों को आने जाने के लिए टैक्सी बस ऑटो जैसे वाहन की सुविधा नही होती है ,लेकिन सभी परीक्षार्थी इस परेशानियों का सामना कर बच्चे अधिक दूरी तय कर कोरर परीक्षा देने आते है। लेकिन इस बार इसे भी मर्ज कर धनेलीकन्हार विद्यालय पर परीक्षा होने को है। जिसका परिणाम यह हैं ,कि परीक्षार्थी इस बार पेपर देने में अपने आपको को असहाय महसूस कर रहे हैं।कई विद्यार्थीयों को गाड़ी सुविधा नहीं मिलने के कारण वह अपनी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा एग्जाम नहीं दे पाएंगे, इसलिए की उनके पास आने जाने की कोई सुविधा नही होगी एवं इनका इसी कारण यह साल भी बेकार हो जाएगा l

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment