भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बैठक हुआ संपन्न
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला को लेकर बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी श्री विजय मांडवी जी रहे ,साथ में भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बैठक आयोजित किया गया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा अध्यक्ष उपाध्यक्ष,एवं सभी मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। भानुप्रतापपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला 25.26 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण के रूप रेखा और तैयारियों के लेकर बैठक में चर्चा किया गया। बैठक में विशेष रूप पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौतम उईके ,पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष छत्रप्रताप दुग्गा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम प्रकाश शिवहरे,सहित भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 Comments
Post a Comment