कांकेर: प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की।
स्थान कांकेर
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश के दुर्ग जिले के समोदा गांव में लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इसके साथ ही बलरामपुर जिले के त्रिपुरी गांव में भी इसी तरह का मामला उजागर हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में शराब, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशे के कारण युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग नशे के कारोबार को रोकने के बजाय उसे संरक्षण दे रहे हैं, जिससे प्रदेश की युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक लेखराम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विषेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, नवलिनी मंडावी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोमती सलाम, कार्यकारिणी अध्यक्ष मिथलेश शौरी, शहर अध्यक्ष यासिन करानी, जिला महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा (बंटी) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।





0 Comments
Post a Comment