ग्राम करकली में कांग्रेस का “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम संपन्न,बूथ कमेटी का गठन,2028 की चुनावी रणनीति में जुटी कांग्रेस।
रिपोर्टर शादाब अंसारी
बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करकली में “गांव चलो अभियान” के तहत संगठन सृजन अभियान चलाया गया।
इस दौरान बूथ कमेटी का गठन किया गया और ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलरामपुर जिला कांग्रेस प्रभारी सफी अहमद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव उपस्थित रहे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिला प्रभारी सफी अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गोठान व्यवस्था बंद हो गई है और स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठप हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब आम जनता को कई प्रकार की सुविधाएं मिलती थीं।
वहीं जिला अध्यक्ष हरिहर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय में बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती बढ़ रही है, जिस पर प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित


0 Comments
Post a Comment