भविष्य कंप्यूटर एजुकेशन कुसमी में शिक्षा की नई दिशा: 150 बच्चों को मिला निशुल्क कंप्यूटर सेट।
रिपोर्टर शादाब अंसारी
बलरामपुर जिले के कुसमी में शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। “भविष्य कंप्यूटर एजुकेशन” के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 150 बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर सेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह, सीजे प्रजापति एवं इंद्रदेव निकुंज शामिल हुए।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। सभी अतिथियों के हाथों से 150 बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
“भविष्य कंप्यूटर कुसमी” द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की गई इस पहल की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है। पहली बार इस तरह का आयोजन कर संस्थान ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


0 Comments
Post a Comment