बलरामपुर में सियासी सरगर्मी तेज: 2028 चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गई हैं।


एक ओर कांग्रेस “गांव चलो अभियान” के तहत संगठन सृजन अभियान चला रही है। इस अभियान के जरिए ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर वोट बैंक को बढ़ाने पर है।


वहीं दूसरी ओर भाजपा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी हुई है। 

भाजपा संगठन को प्रशिक्षित और सक्रिय बनाकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

क्या कहता है सियासी समीकरण?

बलरामपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में स्थानीय मुद्दे, विकास कार्य, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषय चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। 


ऐसे में दोनों ही पार्टियां इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच रही हैं।

अगर भाजपा अपने संगठन और वर्तमान योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सफल रहती है, तो उसे

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment