ग्राम पंचायत संबलपुर द्वारा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ
*लोकेशन भानुप्रतापपुर*
*रिपोर्टर संतोष बाजपेयी*
*भानुप्रतापपुर*
धर्मनगरी संबलपुर में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संबलपुर ग्राम पंचायत द्वारा खोला गया। जिसका विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती अनीता रावटे ,उपसरपंच गौरव चोपड़ा,वार्ड पंच कौशल्या टांडिया, पुष्पा पिद्दा के करकमलों से फिता काट कर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कि इस बेला में रिया टांडिया के द्वारा पांच सौ रूपए निकाला गया, एवं कई लोगों के द्वारा आधार कार्ड से मिनी स्टेटमेंट भी निकल गया, यहां पर ग्राम पंचायत के द्वारा जो पेंशन, महतारी वंदन, किसान सम्मान योजना, भूमिहीन योजना,एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ यहां से हितग्राही उठा सकते हैं ।जिसमें कोई अलग से पैसा देना नहीं पड़ेगा, जो पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इस सभी कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अनीता रावटे, उपसरपंच गौरव चोपड़ा, वार्ड पंच कौशल्या टांडिया, पुष्पा पिद्दा पंचायत श्रेयाश बाजपेयी, पुष्कर सोनी, सचिव बरन सिंह अचला, एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


0 Comments
Post a Comment